Friday, June 8, 2018

सपनों का जहां part - II

Present day 06/06/2018 :-

    शब्द अपने घर की खिङकी से बाहर देख रहा है कुछ सोच मे डूबा हुआ, लेकिन उसे देख कर कोई नही कह सकता की उसके अंतर मन मे क्या तूफान आ रहा है। मानो एक युध्द सा छीङा हो उसके सपनो और आज की सच्चाई के बीच, उसके होंसले और उसके भाग्य के बीच। लेकिन फिर भी किसी तरह खुद को संभाले खङा है बिल्कुल अपनी माॅ की तरह। वो सोचने लगा अपनी माॅ के बारे मे कि कैसे उसकी माॅ ने समझोता किआ होगा खुद के डर और अपने बेटे के सपनों के बीच। और ये सोचते हुए वो अपनी जगह से हटता है और अपने drawing room से होता हुआ आगे बङता कि तभी वहां लगे आईने पर उसकी नज़र पङती है, जिसमे उसे खुद की ही परछाई सी नज़र आती है।
     
       तभी शब्द के कदम खुद ब खुद रुक जाते हैं और वो देखता है खुद को आईने मे। तभी उस आईने मे एक और चेहरा नज़र आता है, ये उसकी माॅ हैं जो उसे देख रहीं हैं और उनके चेहरे से साफ समझ आ रहा है कि वो मानो कह रही हों " बेटा घबराना नहीं, ये समय हमेशा के लिए नहीं है तुम इस से लङ सकते हो और जीत भी सकते हो "

     तभी एक और चेहरा सामने आता है, ये शब्द के पापा हैं मानो कह रहे हों " ये है असली दुनिया ईसी डर से मैं ने कभी तुम्हारे फैसले का साथ नही दिआ। मैं इन सब से तुम्हे बचाना चाहता था और आज मैं इसमे नाकाबयाब रहा"

    शब्द आईने को हाथ लगाता है और वहां कोई नही है वो एक दम अकेला है और यही सच्चाई है। ये सब सोच के वो फूट फूट के रोने लगता है और अपना फोन डूंडने लगता है। वो अपने पापा को फोन करना चाहता है, उन्हे बताना चाहता है कि " पापा आप सही थे, लेकिन मेने आपकी एक बात ना मानी और यहा आने का फैसला ले लिया" वो अपने पापा को गले लगा कर खूब रोना चाहता था। वो अपनी माॅ के पास जाना चाहता था उनकी गोद मे सर रख कर सो जाना चाहता था। परिवार क्या होता है आज उसे समझ आ गया था। लेकिन अभी वो एक दम अकेला था। अभी उसके साथ कोई था तो वो था अकेलापन और अंधेरा।

    तभी उसे अपने पापा की कही आखरी बात याद आ जिती है और वो रुक जाता है....


   Hello friends....
  Whats are the last words of his father? Stay tuned to know much more about our hero SHABD.


Lots of love
Yuvraaj ❤

No comments:

Post a Comment

Shadi.Com Part - III

Hello friends,                      If you directly landed on this page than I must tell you, please read it's first two parts, than you...